मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 19 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

मारिन को महिला खिताब

गैर वरीय भारत के सौरभ वर्मा को सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैड¨मटन चैंपियनशिप के पुरु ष एकल वर्ग के खिताबी मुकाबले में रविवार को हारने के बाद उपविजेता रहकर संतोष

WAf𝕏TGin✉🖨
मारिन को महिला खिताब

लखनऊ । गैर वरीय भारत के सौरभ वर्मा को सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैड¨मटन चैंपियनशिप के पुरु ष एकल वर्ग के खिताबी मुकाबले में रविवार को हारने के बाद उपविजेता रहकर संतोष करना पड़ा जबकि ओलंपिक चैंपियन स्पेन की कैरोलिना मारिन ने महिला खिताब जीता।विश्व रैंकिंग में 36वें नंबर के भारतीय खिलाड़ी सौरभ को फाइनल में आठवीं सीड ताइपे के वांग जू वेई से 48 मिनट में 15-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा।

सौरभ का 22वीं रैंकिंग के जू वेई के खिलाफ इससे पहले 1-1 का करियर रिकॉर्ड था। भारतीय खिलाड़ी ने दोनों गेमों में सराहनीय संघर्ष किया लेकिन उन्हें उपविजेता रहकर संतोष करना पड़ा।