मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

श्रीकांत सेमीफाइनल में

भारत के स्टार शटलर किदाम्बी श्रीकांत ने शुक्रवार को यहां चीन के पांचवीं वरीयता प्राप्त चेन लोंग के चोट के कारण हटने से हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के

WAf𝕏TGin🖨
श्रीकांत सेमीफाइनल में

हांगकांग । भारत के स्टार शटलर किदाम्बी श्रीकांत ने शुक्रवार को यहां चीन के पांचवीं वरीयता प्राप्त चेन लोंग के चोट के कारण हटने से हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरु ष एकल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

विश्व में 13वें नंबर पर काबिज लेकिन यहां गैरवरीयता प्राप्त श्रीकांत तब एक गेम से आगे चल रहे थे जब लोंग ने हटने का फैसला किया। इससे भारतीय शटलर बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 500 टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंचने में सफल रहा।

श्रीकांत ने पहला गेम केवल 15 मिनट में 21-13 से जीता। इसके बाद लोंग आगे नहीं खेल पाए।

यह श्रीकांत की चीनी शटलर के खिलाफ दूसरी जीत है। श्रीकांत इस टूर्नामेंट में अकेले भारतीय बचे हैं।