मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

‘‘आस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन’ के शेन वाटसन अध्यक्ष नियुक्त

पूर्व ऑलराउंडर शेन वाटसन को ‘‘आस्ट्रेलियन क्रि केटर्स एसोसिएशन’ (एसीए) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है और उन्होंने कहा कि इससे उन्हें खेल की सेवा

WAf𝕏TGin🖨
‘‘आस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन’ के शेन वाटसन अध्यक्ष नियुक्त

सिडनी। पूर्व ऑलराउंडर शेन वाटसन को ‘‘आस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन’ (एसीए) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है और उन्होंने कहा कि इससे उन्हें खेल की सेवा करने में मदद मिलेगी।

यह नियुक्ति एसीए की सोमवार की रात हुई वार्षिक आम सभा (एजीएम) में की गई। वाटसन ने अपनी नियुक्ति के बाद ट्वीट किया, ‘‘मैं एसीए का अध्यक्ष चुने जाने से सम्मानित महसूस कर रहा हूं क्योंकि भविष्य में इसकी भूमिका अधिक महत्वपूर्ण होगी।

मुझे उन लोगों के अहम कायरे को आगे बढाना है जिन्होंने इससे पहले यह भूमिका निभायी थी। मैं यह मौका मिलने से बेहद उत्साहित हूं।