मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

वनडे में अपनी शीर्ष रैंकिंग कायम रखी कोहली और बुमराह ने

भारतीय कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आईसीसी की ताजा जारी वनडे रैंकिंग में अपने-अपने स्थान कायम रखे हैं। कोहली बल्लेबाजों

WAf𝕏TGin🖨
वनडे में अपनी शीर्ष रैंकिंग कायम रखी कोहली और बुमराह ने

दुबई । भारतीय कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आईसीसी की ताजा जारी वनडे रैंकिंग में अपने-अपने स्थान कायम रखे हैं।

कोहली बल्लेबाजों की रैंकिंग में 895 अंकों के साथ पहले स्थान पर बैठे हुए हैं। उनके बाद भारत के उप-कप्तान रोहित शर्मा हैं।

गेंदबाजों की रैंकिंग में बुमराह ने अपना पहला स्थान बनाए रखा है। वह 797 अंकों के साथ इस स्थान पर कायम हैं।बुमराह के बाद न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट हैं।

हरफनमौला खिलाड़ियों की रैंकिंग की अगर बात की जाए तो शीर्ष दस में हार्दिक पांड्या एक मात्र भारतीय हैं। वह 246 अंकों के साथ रैंकिंग में 10वें स्थान पर हैं।