मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

दिल्ली को दिलाई रोमांचक जीत अनुज रावत ने

ओपनर अनुज रावत की सात छक्कों से सजी नाबाद 88 रन की शानदार पारी और उनकी हिम्मत सिंह (नाबाद 14) के साथ पांचवें विकेट के लिए 35 रन की निर्णायक

WAf𝕏TGin✉🖨
दिल्ली को दिलाई रोमांचक जीत अनुज रावत ने

सूरत । ओपनर अनुज रावत की सात छक्कों से सजी नाबाद 88 रन की शानदार पारी और उनकी हिम्मत सिंह (नाबाद 14) के साथ पांचवें विकेट के लिए 35 रन की निर्णायक अविजित साझेदारी की बदौलत दिल्ली ने सौराष्ट्र को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट के ग्रुप ई मुकाबले में मंगलवार को एक गेंद शेष रहते छह विकेट से हरा दिया।

सौराष्ट्र ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 173 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया जबकि दिल्ली ने 19.5 ओवर में चार विकेट पर 174 रन बनाकर मैच जीत लिया। दिल्ली की चार मैचों में यह दूसरी जीत है और वह 12 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर आ गया है।

सौराष्ट्र की चार मैचों में यह दूसरी हार है और वह आठ अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।