मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी जिविशा गुप्ता को सम्मान

भारतीय खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जिविशा गुप्ता को भारतीय अटल सेना राष्ट्रीयवादी के पदाधिकारियों द्वारा ऑडिटोरियम इंदिरा गांधी

WAf𝕏TGin🖨
राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी जिविशा गुप्ता को सम्मान

भारतीय खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जिविशा गुप्ता को भारतीय अटल सेना राष्ट्रीयवादी के पदाधिकारियों द्वारा ऑडिटोरियम इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्था , जवाहरलाल नेहरु मार्ग, जयपुर में लगभग 500 व्यक्तियों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।

भारतीय अटल सेना के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु सिंह जादौन ने कुमारी जिविशा गुप्ता को पुरस्कार से सम्मानित करने हेतु केवल इसलिए चुना था कि वह 9 वर्ष की आयु में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेकर अपने साथ रह रहे अन्य बच्चों को प्रोत्साहित करती रहती है।

जिविशा गुप्ता अपने पिताजी अमित गुप्ता के साथ 100 मीटर की दौड़ के लिए निरंतर अभ्यास करती रहती है।

जिविशा गुप्ता के अनुसार पिताजी अमित गुप्ता को गुरु ऑफ पावर लिफ्टिंग की उपाधि से सम्मानित किया जा चुका है और वह भी स्वयं राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते रहते हैैं।

जिविशा गुप्ता को महेश्वरी पब्लिक स्कूल, कालवाड रोड से उनकी प्रधानाचार्य नीरा पांडे द्वारा शुभकामनाएं दी गई।