मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

भारत ने बंगलादेश को दूसरे ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच में आठ विकेट से हराया

भारत ने राजकोट में दूसरे टी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच में बंगलादेश को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला एक-एक से बराबर कर ली। बंगलादेश

WAf𝕏TGin🖨
भारत ने बंगलादेश को दूसरे ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच में आठ विकेट से हराया

भारत ने राजकोट में दूसरे टी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच में बंगलादेश को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला एक-एक से बराबर कर ली।

बंगलादेश ने कल पहले बल्‍लेबाज़ी करते हुए भारत को जीत के लिए 154 रन का लक्ष्‍य दिया। जवाब में भारत के लिए अपना सौवां टी-ट्वेंटी मैच खेल रहे रोहित शर्मा ने 43 गेंदों में 85 रन की शानदार पारी खेली।

रोहित भारत के पहले पुरूष खिलाड़ी और दुनिया के दूसरे पुरूष बल्‍लेबाज़ हैं, जिन्‍होंने सौ टी-ट्वेंटी मैच खेले हैं। महिला खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर ने यह उपलब्धि दक्षिण अफ्रीका के साथ घरेलू श्रृखला में पहले ही हासिल कर ली है। पाकिस्‍तान के शोएब मलिक 111 मैच खेलकर दुनिया में सबसे ज्‍यादा टी-20 मैंच खेलने वाले खिलाड़ी हैं।

तीसरा और निर्णायक टी-ट्वेंटी मैच रविवार को नागपुर में खेला जाएगा।