GMCH STORIES

ऋद्धिमान साहा के दाएं हाथ की उंगली चोटिल

( Read 14067 Times)

22 Oct 19
Share |
Print This Page
ऋद्धिमान साहा के दाएं हाथ की उंगली चोटिल

रांची  । भारत की पहली पसंद के टेस्ट विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी के दौरान चोटिल हो गए। जिसके कारण तीसरे दिन के अंतिम घंटे में ऋषभ पंत को विकेटकीपर की जिम्मेदारी निभानी पड़ी। 35 वर्षीय साहा के दाएं हाथ उंगली में चोट लगी है। वह पारी के 27वें ओवर में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर चोटिल हो गए थे। बंगाल के इस विकेटकीपर का चोटों से पुराना नाता रहा है। कंधे की चोट और फिर आपरेशन के कारण वह 20 महीने तक राष्ट्रीय टीम से बाहर रहे थे।भारतीय टीम के मीडिया विभाग ने बयान जारी कर कहा, ‘‘ऋद्धिमान साहा के दाएं हाथ की उंगली (अनामिका) पर गेंद लगी। उनका उपचार किया गया और अब वह बेहतर महसूस कर रहे हैं। उनकी चोट का मंगलवार सुबह आकलन किया जाएगा।’ जार्ज लिंडे ने अश्विन की गेंद को कट करने की कोशिश की लेकिन वह चूक गए और साहा के दाएं हाथ की उंगली में जाकर लगी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Sports News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like