मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

अच्छा तालमेल मेरे और पंत के बीच : ऋद्धिमान साहा

भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाने को लेकर ऋद्धिमान साहा और ऋषभ पंत के बीच तगड़ी प्रतिस्पर्धा है लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में अंतिम एकादश में जगह

WAf𝕏TGin✉🖨
अच्छा तालमेल मेरे और पंत के बीच : ऋद्धिमान साहा

रांची । भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाने को लेकर ऋद्धिमान साहा और ऋषभ पंत के बीच तगड़ी प्रतिस्पर्धा है लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में अंतिम एकादश में जगह बनाने वाले साहा ने कहा कि इससे दोनों विकेटकीपरों के बीच रिश्ते प्रभावित नहीं हुए हैं।

कंधे में चोट के कारण साहा लगभग 20 महीने तक भारतीय टीम से बाहर रहे लेकिन उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी मौजूदा सीरीज में वापसी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

साहा ने पुणो में खेले गए दूसरे टेस्ट में कुछ कमाल के कैच लपके। साहा छह दिन के बाद अपना 35वां जन्मदिन मनाएंगे।

टीम के अभ्यास सत्र के दौरान साहा को कई बार पंत की मदद करते देखा गया। सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट की पूर्व संध्या पर जब साहा से पूछा गया कि क्या वह पंत के मेंटोर की भूमिका निभा रहे हैं तो उन्होंने कहा, ‘‘नहीं, ऐसा कुछ नहीं है।

हम बस वैसी ही र्चचा करते हैं जैसे विकेटकीपर आपस में करते हैं। श्रीधर (क्षेत्ररक्षक कोच), पंत और मैं मिलकर फैसला करते हैं कि किस तरह के विकेट पर कैसी की¨पग करनी है।’साहा ने कहा कि उनके बीच तालमेल अच्छा है जो एक साथ काम करने को आसान बनाता है।