मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

विश्व वेटरन कुश्ती में कांस्य जीता रणधीर सिंह ने

भारत के अजरुन पुरस्कार विजेता रणधीर सिंह ने जॉर्जिया के तिबलसी में चल रही विश्व वेटरन कुश्ती चैंपियनशिप के देश को कांस्य पदक दिला दिया है। रणधीर ने 100 किलोग्राम

WAf𝕏TGin✉🖨
विश्व वेटरन कुश्ती में कांस्य जीता रणधीर सिंह ने

नई दिल्ली। भारत के अजरुन पुरस्कार विजेता रणधीर सिंह ने जॉर्जिया के तिबलसी में चल रही विश्व वेटरन कुश्ती चैंपियनशिप के देश को कांस्य पदक दिला दिया है।

रणधीर ने 100 किलोग्राम ग्रीको रोमन स्टाइल के सी डिवीजन की कुश्ती में यह पदक जीता है। नॉर्डिक सिस्टम के तहत उन्होंने कांस्य पदक पर कब्जा किया है।

यूनाइटेड र्वल्ड रेसलिंग के नियमों के अनुसार नॉर्डिक सिस्टम में शामिल सभी खिलाड़ियों को एक दूसरे से मुकाबला करना होता है और ऐसी वेट केटेगरी में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक दिया जाता है।

भारतीय पहलवान रणधीर ने नॉर्डिक सिस्टम के तहत खेलते हुए अपने पहले मुकाबले में कजाकिस्तान के इससेातोव को 4-0 अंकों के अंतर के बाद चित्त के आधार पर मुकाबला जीत लिया लेकिन दूसरे मुकाबले में वह ईरान के अली रजा से पराजित हो गए।