मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

अनुज रावत, शौरी और नीतीश राणा दिल्ली की जीत में चमके

विकेटकीपर अनुज रावत (69), कप्तान ध्रुव शौरी (51) और नीतीश राणा (56) के शानदार अर्धशतकों से दिल्ली ने विजय हजारे ट्राफी ग्रुप ए और बी मुकाबले में ओडिशा को

WAf𝕏TGin🖨
अनुज रावत, शौरी और नीतीश राणा दिल्ली की जीत में चमके

वडोदरा । विकेटकीपर अनुज रावत (69), कप्तान ध्रुव शौरी (51) और नीतीश राणा (56) के शानदार अर्धशतकों से दिल्ली ने विजय हजारे ट्राफी ग्रुप ए और बी मुकाबले में ओडिशा को बृस्पतिवार को 63 रन से हरा दिया।दिल्ली ने 50 ओवर में छह विकेट पर 299 रन का मजबूत स्कोर बनाया।

ओपनर हितेन दलाल ने 55 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाए।

रावत ने 88 गेंदों पर 69 रन में चार चौके और तीन छक्के, शौरी ने 53 गेंदों पर 51 रन में चार चौके और दो छक्के, राणा ने 45 गेंदों पर 56 रन में पांच चौके और तीन छक्के तथा ललित यादव ने 27 गेंदों पर नाबाद 46 रन में तीन चौके और तीन छक्के लगाए।

ओडिशा की टीम इसके जवाब में आठ विकेट पर 236 रन ही बना सकी। कप्तान सुभ्रांशु सेनापति ने 77 गेंदों में आठ चौकों और दो छक्कों के सहारे 77 रन बनाए।

दिल्ली ने 10 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिनमें मनन शर्मा को 40 रन पर तीन विकेट और राणा को 43 रन पर दो विकेट मिले।