मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 11 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

मैरी काम अंतिम चार में

भारत की दिग्गज मुक्केबाज एमसी मैरी काम ने मंगलवार को थाईलैंड की जितपोंग जुतमस को दूसरे दौर में मात देकर विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप के 51 किलोग्राम

WAf𝕏TGin✉🖨
मैरी काम अंतिम चार में

भारत की दिग्गज मुक्केबाज एमसी मैरी काम ने मंगलवार को थाईलैंड की जितपोंग जुतमस को दूसरे दौर में मात देकर विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप के 51 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल (अंतिम चार) में जगह बना ली।

अगले दौर में मैरी का सामना कोलंबिया की इंग्रीट वालेंसिया से होगा।मैरी काम ने थाईलैंड की खिलाड़ी को 5-0 से मात देते हुए अंतिम-8 में जगह बनाई।

पांच रेफरियों ने मैरी काम के पक्ष में 29-28, 29-28, 29-28, 30-27, 30-27 से फैसला दिया। मैरी काम को पहले दौर में बाई मिली थी।

अपने बदले हुए भारवर्ग 51 किलोग्राम में पहले विश्व खिताब के लिए रिंग में उतरी मैरी काम ने खेल अपनी पहचान के मुताबिक ही खेला। दोनों मुक्केबाजों ने आक्रामक शुरुआत की थी और यही कारण था कि कई बार रेफरी को इन दोनों को अलग करने के लिए कहना पड़ा।

मैरी हालांकि पहले राउंड के अंत में थोड़ा डिफेंसिव होकर खेलने लगीं। उन्होंने मौका देखते ही अच्छे पंच बरसाए।दूसरे राउंड में भी यही हाल रहा।

दोनों मुक्केबाज अपनी आक्रामकता में कमी नहीं कर रही थीं।

मैरी 1-2 के संयोजन से अंक बटोरने की कोशिश में थी और सही जगह पंच लगाने में भी सफल हो रही थी साथ ही वह अपनी फुर्ती के कारण जितपोंग के पंचों से अच्छा बचाव भी कर रही थीं।तीसरे दौर में भी मैरी ने दाएं और बाएं जैब का अच्छा इस्तेमाल किया और जितपोंग के करीबन आने पर अपरकट भी लगाए।