मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

चौथा मैच धुला भारत ए - श्रीलंका ए का

भारत ए और श्रीलंका ए के बीच चौथा गैर आधिकारिक एकदिवसीय मैच गुरुवार को बारिश के कारण धुल गया। भारत ए टीम पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है।

WAf𝕏TGin🖨
चौथा मैच धुला भारत ए - श्रीलंका ए का

हुबली । भारत ए और श्रीलंका ए के बीच चौथा गैर आधिकारिक एकदिवसीय मैच गुरुवार को बारिश के कारण धुल गया।

भारत ए टीम पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है। इस मैच में बारिश आने के कारण ओवरों की संख्या 22 कर दी गई।

श्रीलंका ए ने टॉस जीतकर पहले क्षेारक्षण करने का फैसला किया। भारत ने 22 ओवर में चार विकेट पर 208 रन का मजबूत स्कोर बनाया।

रुतुराज गायकवाड ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 84 रन बनाए जबकि अनमोलप्रीत सिंह ने 46 गेंदों पर नाबाद 85 रन में 10 चौके और दो छक्के लगाए।

दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 125 रन की शानदार साझेदारी की। शुभमन गिल ने 19 और दीपक हुड्डा ने 11 रन बनाए।