मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

सप्त शक्ति हॉर्स शो 2024 संपन्न

मुख्य बिंदु
  • जयपुर मिलिट्री स्टेशन के 61 कैवलरी के घुड़सवारी मैदान में सप्त शक्ति हॉर्स शो का आयोजन 11 से 19 अगस्त 2024 को किया गया।
  • इस आयोजन में फेडरेशन इक्वेस्ट्रियन इंटरनेशनल (एफईआई) और इक्वेस्ट्रियन फेडरेशन ऑफ इंडिया (ईएफआई) के नियमों के तहत ड्रेसेज, शो जंपिंग और टेंट पेगिंग सहित अनेक प्रतिस्पर्धाओं का प्रदर्शन किया गया।
  • इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों और प्रतिष्ठित संस्थानों की पंद्रह टीमों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें उभरते और अनुभवी घुड़सवारों को अपना कौशल दिखाने के लिए एक मंच मिला।
  • राजस्थान की भाग लेने वाली अहम् टीमों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), राजस्थान पुलिस बल, सागर इक्वेस्ट्रियन स्कूल और मेयो कॉलेज, अजमेर शामिल थे।
  • 61 कैवलरी अश्वारोही टीम ने कुल 20 स्वर्ण, 15 रजत और 12 कांस्य पदक जीते।
  • इस हॉर्स शो में 09 अग्निवीरों ने भी भाग लिया जिन्होंने 02 स्वर्ण, 04 रजत और 04 कांस्य पदक जीते और अपनी योग्यता साबित की।
WAf𝕏TGin✉🖨
सप्त शक्ति हॉर्स शो 2024 संपन्न

 

जयपुर मिलिट्री स्टेशन के 61 कैवलरी के घुड़सवारी मैदान में सप्त शक्ति हॉर्स शो का आयोजन 11 से 19 अगस्त 2024 को किया गया।

इस आयोजन में फेडरेशन इक्वेस्ट्रियन इंटरनेशनल (एफईआई) और इक्वेस्ट्रियन फेडरेशन ऑफ इंडिया (ईएफआई) के नियमों के तहत ड्रेसेज, शो जंपिंग और टेंट पेगिंग सहित अनेक प्रतिस्पर्धाओं का प्रदर्शन किया गया।

इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों और प्रतिष्ठित संस्थानों की पंद्रह टीमों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें उभरते और अनुभवी घुड़सवारों को अपना कौशल दिखाने के लिए एक मंच मिला। राजस्थान की भाग लेने वाली अहम् टीमों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), राजस्थान पुलिस बल, सागर इक्वेस्ट्रियन स्कूल और मेयो कॉलेज, अजमेर शामिल थे।

61 कैवलरी अश्वारोही टीम ने कुल 20 स्वर्ण, 15 रजत और 12 कांस्य पदक जीते। इस हॉर्स शो में 09 अग्निवीरों ने भी भाग लिया जिन्होंने 02 स्वर्ण, 04 रजत और 04 कांस्य पदक जीते और अपनी योग्यता साबित की। उनका प्रदर्शन उनकी दृढ़ता और समर्पण को दर्शाता है। इसके अलावा दो सिविल राइडिंग क्लबों ने भी शानदार प्रदर्शन किया, जिसमे मध्य प्रदेश घुड़सवारी अकादमी, भोपाल ने 9 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कांस्य पदक और सागर घुड़सवारी एवं खेल अकादमी, जयपुर ने 6 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य पदक जीते ।