GMCH STORIES

भारतीय शक्ति खेल संघ के खिलाड़ी द्वारा जनसेवा

( Read 23622 Times)

30 Mar 20
Share |
Print This Page
भारतीय शक्ति खेल संघ के खिलाड़ी द्वारा जनसेवा

भारतीय शक्ति खेल संघ खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्य करती है। लेकिन जब भारतीय नागरिकों पर कोरोनावायरस से संबंधित बीमारी के चलते परेशानी आई तो भारतीय शक्ति खेल संघ के अधीन खेल रहे संपूर्ण भारत के खिलाड़ियों ने आगे बढ़ कर अपना योगदान दिया।

 राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुजी अमित गुप्ता द्वारा बताया कि सभी खिलाड़ियों व जिम संस्थापक की मदद से अभी तक लगभग 3000 लोगों को खाना खिला चुके हैं। जिसमे पूडी, रोटी व पराठे, सूखी सब्जी व आचार के साथ देकर आने जाने वाले राहगीरों को दे रही हैं।

 भारतीय शक्ति खेल संघ की सचिव श्रीमती ज्योति अमित गुप्ता ने बताया कि वह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जयपुर के आसपास के कच्ची बस्तियों में रह रहे छोटे बच्चे व बूढ़े लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं और उन्हें खाने की सामग्री के साथ-साथ अन्य जरूरत की चीजें भी मुहैया करा रही है। 

भारतीय शक्ति खेल संघ में भारतवर्ष के सभी राज्यों व जिलों से खिलाड़ी खेलने आते हैं और गुरुजी अमित गुप्ता द्वारा उपलब्ध कराए गए इनाम जीत पर अपने क्षेत्र में नाम रोशन करते हैं और यह सभी खिलाड़ी ज्यादा पैसे भी नहीं खर्च कर पाते हैं। जैसे ही सभी खिलाड़ियों व जिम संस्थापकों ने सुना कि भारतीय शक्ति खेल संघ भी आपदा में फंसे अन्य लोगों की मदद करेगी। तब सभी ने अपनी सहूलियत के हिसाब से बढ़-चढ़कर जन सेवा में अपना योगदान दिया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Sports News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like