मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

कोहली के कमाल से विंडीज का बड़ा लक्ष्य बना बौना

विराट कोहली की कप्तानी पारी और केएल राहुल के अर्धशतक से भारत ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकार्ड लक्ष्य हासिल करके

WAf𝕏TGin🖨
कोहली के कमाल से विंडीज का बड़ा लक्ष्य बना बौना

हैदराबाद। विराट कोहली की कप्तानी पारी और केएल राहुल के अर्धशतक से भारत ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकार्ड लक्ष्य हासिल करके छह विकेट की जीत से तीन मैचों की श्रृंखला में शुरुआती बढ़त हासिल की।

भारत के सामने 208 रन का लक्ष्य था और उसने सपाट पिच पर 18.4 ओवर में चार विकेट पर 209 रन बनाकर जीत दर्ज की। कोहली ने 50 गेंदों पर छह चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से नाबाद 94 रन बनाये जो इस प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर है।

उन्होंने राहुल (40 गेंदों पर 62 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिये 100 रन की साझेदारी की। वेस्टइंडीज ने पांच विकेट पर 207 रन बनाये थे।

उसकी तरफ से इविन लुईस ने 17 गेंदों पर 40 रन की तूफानी पारी खेली। ब्रेंडन किंग ने 31 रन का योगदान दिया जबकि शिमरोन हेटमेयर (41 गेंदों पर 56 रन) और कप्तान कीरेन पोलार्ड (19 गेंदों पर 37 रन) भी पूरे रंग में दिखे।

जैसन होल्डर ने नौ गेंद पर 24 रन की तूफानी पारी खेली।