मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

वर्ष के इंटरनेशनल क्रिकेटर विराट कोहली और स्मृति मंधाना बने

भारतीय कप्तान और दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज विराट कोहली को सिएट क्रि केट रेटिंग इंटरनेशनल अवार्डस में वर्ष का इंटरनेशनल क्रि केटर और बल्लेबाज घोषित किया

WAf𝕏TGin🖨
वर्ष के इंटरनेशनल क्रिकेटर विराट कोहली और स्मृति मंधाना बने

मुंबई । भारतीय कप्तान और दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज विराट कोहली को सिएट क्रि केट रेटिंग इंटरनेशनल अवार्डस में वर्ष का इंटरनेशनल क्रि केटर और बल्लेबाज घोषित किया गया।

महिलाओं में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना को सर्वश्रेष्ठ महिला क्रि केटर का पुरस्कार मिला।ये पुरस्कार 2018-19 के प्रदर्शन के आधार पर अंतरराष्ट्रीय क्रि केटरों को दिए गए।

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, चेतेश्वर पुजारा को टेस्ट क्रि केटर, रोहित शर्मा को वनडे क्रि केटर, आस्ट्रेलिया के आरोन ¨फच को टी-20 क्रि केटर, चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को वर्ष में अभूतपूर्व प्रदर्शन, अफगानिस्तान के लेग स्पिनर को टी-20 गेंदबाज, आशुतोष अमन को सर्वश्रेष्ठ घरेलू खिलाड़ी और यशस्वी जायसवाल को जूनियर क्रि केटर का पुरस्कार दिया गया।