GMCH STORIES

भारत को दिलाया गोमती मरिमुथु ने पहला स्वर्ण

( Read 6779 Times)

23 Apr 19
Share |
Print This Page
भारत को दिलाया गोमती मरिमुथु ने  पहला स्वर्ण

दोहा । गोमती मरिमुथु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियाई एथलेटिक्स चैंपियशिप में सोमवार को 800 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीत लिया। भारत का इस प्रतियोगिता में यह पहला स्वर्ण पदक है। भारत ने प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य पदक जीत लिए हैं। गोमती ने छठे स्थान पर पिछड़ जाने के शानदार वापसी की और गजब का फर्राटा लगाते हुए 2:02.70 के निजी सर्वश्रेष्ठ समय के साथ स्वर्ण जीत लिया। गोमती 2013 में इस प्रतियोगिता में सातवें और 2015 में चौथे स्थान पर रही थीं। लेकिन अपने तीसरे प्रयास में उन्होंने स्वर्ण अपने नाम किया।शिवपाल सिंह ने भाला फेंक में 86.23 मीटर की अपने सर्वश्रेष्ठ रो के साथ रजत जीता। उन्होंने नीरज चोपड़ा के 85.23 मीटर के मीट रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। 400 मीटर बाधा दौड़ में सरिताबेन गायकवाड और एमपी जाबिर ने क्रमश: महिला और पुरु ष वर्ग में कांस्य पदक जीते।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Sports News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like