मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 5 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

पीसीबी ने सरफराज पर जताया भरोसा

दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज एंडिले फेलुक्वायो के खिलाफ रंगभेदी टिप्पणी करने के बाद आइसीसी द्वारा प्रतिबंधित किए गए पाकिस्तान के

WAf𝕏TGin✉🖨
पीसीबी ने सरफराज पर जताया भरोसा

लाहौर,   दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज एंडिले फेलुक्वायो के खिलाफ रंगभेदी टिप्पणी करने के बाद आइसीसी द्वारा प्रतिबंधित किए गए पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद को लेकर उनके बोर्ड ने कहा है कि सरफराज इसी साल इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप में टीम के कप्तान होंगे। आइसीसी ने सरफराज पर चार वनडे मैचों का प्रतिबंध लगाया है। सरफराज ने मैदान पर फेलुक्वायो के खिलाफ रंगभेदी टिप्पणी की थी, जिसके बाद सरफराज की काफी आलोचना हुई थी। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर और निजी तौर पर भी फेलुक्वायो से माफी मांगी थी।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष एहसान मनी ने कहा कि कहीं ना कहीं व्यावहारिक ज्ञान पर नौकरशाही प्रक्रिया हावी पड़ गई। उन्होंने कहा कि सरफराज पाकिस्तान की विश्व कप टीम का अहम हिस्सा हैं। वह एक अच्छे कप्तान, रणनीतिकार साबित हुए हैं। उन्होंने पाकिस्तान को आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाया और टी-20 रैंकिंग में पाकिस्तान को नंबर-एक बनाया। मनी ने साथ ही कहा है कि सरफराज की कप्तानी की समीक्षा विश्व कप के बाद की जाएगी।