GMCH STORIES

ब्रूसली ने दिलाई मार्शल आर्ट को पूरी दुनिया में ख़ास पहचान

( Read 13251 Times)

21 Jul 18
Share |
Print This Page
 ब्रूसली ने दिलाई मार्शल आर्ट को पूरी दुनिया में ख़ास पहचान मुंबई। विश्व सिनेमा के पटल पर ब्रूसली को एक ऐसी शख्सियत के तौर पर याद किया जाता है जिन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए मार्शल आर्ट को पूरी दुनिया में एक ख़ास पहचान दिलाई।


ब्रूसली मूल नाम ली मुयेन केम का जन्म 27 नवंबर 1940 को अमरीका के सैन फ्रांसिस्को शहर में हुआ था। जब वह महज एक वर्ष के थे तभी उनका परिवार अमेरिका से हांगकांग आ गया जहां ब्रूसली ने बतौर बाल कलाकार के रूप में काम करना शुरू कर दिया।

18 वर्ष की उम्र तक ब्रूसली ने बतौर बाल कलाकार लगभग 20 फिल्मों में अभिनय किया। इसके बाद बेहतर शिक्षा के उदेश्य से ब्रूसली अमरीका चले गए और वाशिंगटन विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र की पढ़ाई पूरी करने लगे।

बचपन में ब्रूसली ने हांगकांग में विंगचुन नामक मार्शल आर्ट की शिक्षा भी ली थी। अमरीका में रहते हुये उन्होंने मार्शल आर्ट की शिक्षा को जारी रखा। बाद में उसमें कुछ नए स्टाइल को जोड़कर ब्रूसली ने मार्शल आर्ट का नया संस्करण बनाया जो जीत कुने दो के नाम से प्रसिद्ध हुआ।

अमरीका में रहते हुए अपने जीवन यापन के लिए ब्रूसली अपने मार्शल आर्ट को लोगों के बीच पेश करने लगे जो दर्शको के बीच काफी लोकप्रिय हुआ। वर्ष 1964 में ब्रूसली ने लिंडा नामक युवती के साथ विवाह कर लिया।

साठ के दशक के अंतिम वर्षो में ब्रूसली के मार्शल आर्ट से प्रभावित होकर हांगकांग के स्टीव मैक्कवीन और जेम्स कार्बन जैसे अभिनेताओं ने उन्हें अपना प्रशिक्षक नियुक्त कर लिया। इस दौरान ब्रूसली का रूझान फिल्म और छोटे पर्दे की ओर भी हो गया। इस दौरान उन्होंने कई टीवी धारावाहिक और फिल्मों में छोटे मोटे रोल किए।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines , Sports News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like