GMCH STORIES

राइफल थ्री पोजिशंस में जीता संजीव राजपूत ने रजत पदक

( Read 5111 Times)

21 Aug 18
Share |
Print This Page
राइफल थ्री पोजिशंस में जीता संजीव राजपूत ने रजत पदक पालेमबांग। भारतीय निशानेबाज संजीव राजपूत ने 18वें एशियाई खेलों में पुरूषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में आज रजत पदक हासिल किया। राजपूत 452.7 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे जबकि स्वर्ण पदक जीतने वाले चीन के हुइ जिशेंग ने 453.3 अंक बनाये। जापान के मासुमोतो ताकायुकि ने 441.4 अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किया। राजपूत ने नीलिंग और प्रोन पोजिशंस में दबदबा कायम किया लेकिन स्टैंडिंग दौर में खराब प्रदर्शन के कारण वह स्वर्ण पदक जीतने से चूक गये।


उन्होंने नीलिंग पोजिशन के तीसरी सीरिज में 7.8 का स्कोर किया लेकिन फिर अपने खेल में सुधार करते हुए 151.2 अंक के साथ पहले स्थान पर रहे। प्रोन में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन जारी रखा और लगातार 10 के सटीक निशाने लगये। 30 शॉट के बाद उनका स्कोर 307.1 था।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Sports News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like