GMCH STORIES

फिरोजपुर-नांदेड़ ट्रेन को आज रवनीत बिट्टू दिखाएंगे झंडी

( Read 900 Times)

12 Jun 25
Share |
Print This Page

फिरोजपुर-नांदेड़ ट्रेन को आज रवनीत बिट्टू दिखाएंगे झंडी

श्रीगंगानगर। रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री श्री रवनीत सिंह फिरोजपुर कैंट जंक्शन से नांदेड़ नई साप्ताहिक रेल सेवा को 13 जून शुक्रवार को हरी झंडी दिखाएंगे। यह नई साप्ताहिक रेल सेवा नांदेड़ए एक प्रमुख सिख तीर्थ स्थल (हजूर साहिब गुरुद्वारा) को जोड़ती है।
        फिरोजपुर कैंट-नांदेड़ के बीच यह नई साप्ताहिक ट्रेन पंजाब से हजूर साहिब नांदेड़ जाने वाले यात्रियों के लिए यात्रा के अनुभव को बेहतर बनाएगी, यात्रा के समय को कम करेगी और पंजाब क्षेत्र में व्यापार को बढ़ावा देगी क्योंकि माल का परिवहन आसान होगा। नई ट्रेन शुरू होने से आम जनता, छात्रों, श्रमिकों और वरिष्ठ नागरिकों को किफायती किराए पर लंबी दूरी की यात्रा का विकल्प मिलेगा। साथ ही, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के लिए रेल संपर्क मजबूत होगा। पहले यात्रियों को ट्रेन बदलनी पड़ती थी लेकिन अब यह सीधी ट्रेन सेवा यात्रा को आसान बना देगी।
फिरोजपुर कैंट से नांदेड़ साहिब के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन शुक्रवार को दोपहर 1.25 बजे फिरोजपुर से रवाना होगी और रविवार को सुबह 3.00 बजे नांदेड़ साहिब पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन रविवार को नांदेड़ से सुबह 11.50 बजे रवाना होगी। ट्रेन मंगलवार को सुबह 04.30 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी। ट्रेन 2020 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और भटिंडा, रोहतक, दिल्ली सफदरजंग, मथुरा, आगरा, भोपाल, भुसावल आदि सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी।
 नई ट्रेन का विवरण इस प्रकार हैः नई ट्रेन संख्या 14622/14621 फिरोजपुर. हजूर साहिब नांदेड़ फिरोजपुर. साप्ताहिक एक्सप्रेस की शुरूआत। (


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like