मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

मजदूरी कर जीवन बसर करने वाले परिवार को मिला 7 योजनाओं का लाभ

मुख्य बिंदु
  • राज्य सरकार द्वारा प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैम्प में विभिन्न योजनाओं के लाभ के लिये पंजीकरण किया जा रहा है।
  • इसके चलते जहां एक ओर आमजन राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उन्हें महंगाई से भी राहत मिल रही है।
  • जिले के अनूपगढ़ नगरपालिका परिसर में आयोजित महंगाई राहत कैंप में रजिस्ट्रेशन करवाने के लिये श्रीमती शिमला देवी निवासी 38 जीबी जो कि मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं, उन्हें मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड योजना में 7 गारंटी कार्ड प्राप्त हुए तो उनका चेहरा खुशी से खिल उठा।
  • उन्हें मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, 100 यूनिट बिजली अनुदान, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना, ग्रामीण मनरेगा एवं गैस सिलेण्डर योजना में लाभ मिला।
  • इसके लिए उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत और राजस्थान सरकार का धन्यवाद किया।
WAf𝕏TGin✉🖨
मजदूरी कर जीवन बसर करने वाले परिवार को मिला 7 योजनाओं का लाभ

श्रीगंगानगर । राज्य सरकार द्वारा प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैम्प में विभिन्न योजनाओं के लाभ के लिये पंजीकरण किया जा रहा है। इसके चलते जहां एक ओर आमजन राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उन्हें महंगाई से भी राहत मिल रही है।

जिले के अनूपगढ़ नगरपालिका परिसर में आयोजित महंगाई राहत कैंप में रजिस्ट्रेशन करवाने के लिये श्रीमती शिमला देवी निवासी 38 जीबी जो कि मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं, उन्हें मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड योजना में 7 गारंटी कार्ड प्राप्त हुए तो उनका चेहरा खुशी से खिल उठा।

उन्हें मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, 100 यूनिट बिजली अनुदान, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना, ग्रामीण मनरेगा एवं गैस सिलेण्डर योजना में लाभ मिला।

इसके लिए उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत और राजस्थान सरकार का धन्यवाद किया।