मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

राजकीय कन्या महाविद्यालय में हुई रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिताएं

मुख्य बिंदु
  • राजकीय कन्या महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के अंतर्गत गुरूवार को रंगोली प्रतियोगिता और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
  • इसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
  • कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य डॉ.
  • आशा शर्मा ने छात्राओं के सम्पूर्ण विकास में इस तरह की प्रतियोगिताओं के महत्व पर प्रकाश डाला।
  • प्रतियोगिता प्रभारी श्रीमती मोनिका कटारिया और डॉ.
  • अलका ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में अंजली और मुस्कान ने प्रथम स्थान तथा योगिता और साक्षी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
WAf𝕏TGin✉🖨
राजकीय कन्या महाविद्यालय में हुई रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिताएं

श्रीगंगानगर । राजकीय कन्या महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के अंतर्गत गुरूवार को रंगोली प्रतियोगिता और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने छात्राओं के सम्पूर्ण विकास में इस तरह की प्रतियोगिताओं के महत्व पर प्रकाश डाला।

प्रतियोगिता प्रभारी श्रीमती मोनिका कटारिया और डॉ. अलका ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में अंजली और मुस्कान ने प्रथम स्थान तथा योगिता और साक्षी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

मेहंदी प्रतियोगिता में भाविका ने प्रथम स्थान, मुस्कान वर्मा और संध्या ने द्वितीय स्थान तथा नंदिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी अमिता जैन ने छात्राओं को रचनात्मक कार्यों हेतु प्रोत्साहित किया।

प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका डॉ. पूनम सेतिया, डॉ. इंदिरा सहारन और डॉ. बबीता काजल ने निभाई।