मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

मकर संक्राति पर जरूरतमंदों की सेवा ही नारायण सेवा: बिंदू गोस्वामी

- नारायण सेवा संस्थान ने धूमधाम से मनाई मकर संक्राति, जरूरतमंद परिवारों को वितरित की मूंगफली,पापड़ी का प्रसाद

WAf𝕏TGin🖨
मकर संक्राति पर जरूरतमंदों की सेवा ही नारायण सेवा: बिंदू गोस्वामी

श्रीगंगानगर। मकर संक्राति पर जरूरतमंदों की सेवा ही नारायण सेवा हैं ओर इससे बढ़कर कोई पुण्य का कार्य नहीं हो सकता है।

यह बात नारायण सेवा संस्थान द्वारा मकर संक्राति के उपलक्ष्य पर पुरानी आबादी के केदार चौक स्थित शास्त्री सदन में आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंद परिवारों को मूंगफली-रेवड़ी का प्रसाद वितरण करते हुए नारायण सेवा संस्थान के प्रवक्ता एवं अन्तर्राष्ट्रीय तबला वादक श्री बिंदू गोस्वामी ने कहीं।

उन्होंने नारायण सेवा संस्थान की टीम के साथ जरूरतमंद परिवारों के साथ मूंगफली, रेवड़ी व गजक का प्रसाद वितरित कर मकर संक्राति का पर्व मनाया।

प्रवक्ता श्री बिंदू गोस्वामी ने कहा कि प्रसाद को जितना वितरण किया जाये, उतना ही कम है ओर वह भी हमारे जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को वितरित किया जाये तो इससे बड़ा तो पुण्य का कार्य कोई ओर हो भी नहीं सकता है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भामाशाह श्री आदेश बाघला ने नारायण सेवा संस्थान द्वारा जरूरतमंद परिवारों के लिये चलाये जा रहे नर सेवा-नारायण सेवा अभियान की पूरी टीम को साधूवाद दिया।

इस मौके पर समाजसेवी श्री ओम सुखीजा, गंगानगर क्लब के अध्यक्ष एवं पार्षद श्री कमल नारंग, विद्युत निगम अधिकारी श्री धमेन्द्रदत्त लीला, डॉ. राजेश चुघ, विद्युत निगम अधिकारी श्री ओम प्रकाश वर्मा, कांग्रेसी नेता श्री राजकुमार जोग, श्री इंदू गोस्वामी, पार्षद श्री प्रियंक भाटी, श्री प्रेम गंभीर, पुरानी आबादी थाना प्रभारी श्री रणजीत सेवदा, श्री गोपाल वाट्स, ग्वालियर से पधारे समाजसेवी श्री भगवतीचरण, गौरीशंकर अग्रवाल, पवन सोनी (गुमजाल ज्वैलर्स), श्री प्रतीक जैन, श्री सुरेश रहेजा, श्री संदीप शेरेवाला, अभिषेक, इंशान, कुंभाराम सहित रोवर ओर स्काउट ने अपना सराहनीय योगदान दिया।