मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Rajsamand News

भाजपा प्रत्याशी विश्वराज सिंह मेवाड़ शामिल हुए दीपावली स्नेह मिलन में

-श्रीनाथजी मंदिर क्षेत्र के बाजारों में किया जनसम्पर्क, कहा - जनता का स्नेह ही मेरी और मेरे पूर्वजों की असली सम्पत्ति

WAf𝕏TGin🖨
भाजपा प्रत्याशी विश्वराज सिंह मेवाड़ शामिल हुए दीपावली स्नेह मिलन में

नाथद्वारा, नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विश्वराज सिंह मेवाड़ ने दीपावली का पर्व विश्वप्रसिद्ध श्रीनाथजी मंदिर में मनाया। दीपावली स्नेह मिलन में शामिल होकर भाजपा कार्यकर्ताओं व नागरिकों से मुलाकात की।

इस दौरान श्रीनाथजी मंदिर मार्ग क्षेत्र के व्यापारियों और आमजन को दीपोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने अपने पक्ष में मतदान की अपील की। भाजपा प्रत्याशी मेवाड़ ने कहा कि जनता का स्नेह ही मेरी और मेरे पूर्वजों की असली सम्पत्ति है।

नाथद्वारा भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप काबरा ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी विश्वराज सिंह मेवाड़ ने दीपावली के पर्व पर श्रीनाथजी मंदिर क्षेत्र के बाजारों में जनसंपर्क किया।

न्यू कॉटेज से भाजपा प्रत्याशी विश्वराज सिंह मेवाड़ पैदल रवाना हुए। गांधी रोड पर दुकानदारों ने उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया।

भाजपा उम्मीदवार विश्वराज सिंह का चौपाटी पर जयकारे लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। दिल्ली बाजार के व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर समर्थन दिया।

भाजपा उम्मीदवार विश्वराज सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ गोविंद चौक, गुर्जरपुरा, बड़ा बाजार, मंदिर परिक्रमा का दौरा किया। इस दौरान जनता ने लोकतंत्र के पर्व पर 25 नवम्बर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने का विश्वास दिलाया।

श्रीनाथजी मंदिर में देखी गोवर्धन पूजा भाजपा प्रत्याशी विश्वराज सिंह मेवाड़ ने गोवर्धन पूजा का पर्व श्रीनाथजी मंदिर में मनाया। वहां स्थित दरबार हॉल से विश्वराज सिंह मेवाड़ और उनकी पत्नी महिमा कुमारी ने ब्रज संस्कृति के दर्शन किए।

भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप काबरा ने पूर्व राजघराने के सदस्यों को ब्रज संस्कृति के इतिहास से रूबरू करवाया। इसी दौरान मेवाड़ पूर्व राजघराने के सदस्यों और गोस्वामी तिलकायत परिवार के सदस्यों का भी आत्मीय मिलन हुआ।

जिला मंत्री सीपी धींग ने बताया कि विश्वराज सिंह मेवाड़ ने गोवर्धन पूजा की शाम को रेलमगरा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर दौरा किया। साथ ही नुक्कड़ सभाएं कर आमजन की मांगों और बातों को सुना।

नुक्कड़ सभा में भाजपा प्रत्याशी विश्वराजसिंह को समर्थन देने ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। जनता ने माला पहनाकर और उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया।

युवाओं ने उनके साथ सेल्फी ली, तो ग्रामीणों ने मेवाड़ परम्परानुसार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खमनोर मंडल क्षेत्र का दौरा कर मांगा समार्थन भाजपा प्रत्याशी विश्वराज सिंह मेवाड़ ने सोमवार को खमनोर मंडल क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।

उन्होंने कराई, चराणों की भागल, सुथारिया बोरू, फतेहपुर, बिल्ली, कामा, सलोदा, सगरुण, खमनोर, सरसुनिया, टांटोल, पासुनियां, मालका गुढ़ा में नुक्कड़ सभाएं और डोर टू डोर जनसम्पर्क किया।

खमनोर मंडल अध्यक्ष संदीप श्रीमाली, किशनसिंह, कैलाश श्रीमाली, शंकर पालीवाल, रमेश दवे, राजेन्द्र श्रीमाली, शंकर नागदा, लक्ष्मीलाल जैन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।