GMCH STORIES

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतापगढ में हुआ क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

( Read 1669 Times)

16 Sep 21
Share |
Print This Page
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतापगढ में हुआ क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

प्रतापगढ/   जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रतापगढ एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किशोर न्याय अधिनियम २०१५ के अन्तर्गत जिले में गठित बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रीमान् आलोक सुरोलिया, माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) प्रतापगढ द्वारा प्राधिकरण के कांफे्रंस हॉल में दीप प्रज्वलन व सरस्वती माल्यार्पण के साथ किया गया।  
            आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को श्री शिवप्रसाद तम्बोली, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) प्रतापगढ एवं डॉक्टर टी.आर. आमेटा, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा किशोर न्याय अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों एवं प्रत्येक थाने पर कार्यरत चाइल्ड वेलफेयर ऑफिसरों का ज्ञान वर्धन करने का प्रयास किया गया।  
            आयोजित कार्यक्रम में डॉक्टर टी.आर. आमेटा, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जगदीश पुरोहित अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति, नरेन्द्र कुमार शर्मा, सदस्य बाल कल्याण समिति, गजेन्द्र पालीवाल, सदस्य बाल कल्याण समिति, ललिता गांधी, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड, मुकेश चारण, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड, पुष्पा मिश्रा, प्रभारी वात्सल्य बालिका आश्रय गृह, रानु ग्वाला, अधीक्षक निराश्रित बाल गृह एवं समस्त थानों पर कार्यरत चाइल्ड वेलफेयर ऑफिसर आदि उपस्थित रहे। 

                       


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Pratapgarh News ,
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like