मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Pratapgarh News

राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजन हेतु समीक्षा बैठक सम्पन्न

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव- अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश लक्ष्मीकांत वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि समूचे राज्य में राजस्थान राज्य

WAf𝕏TGin🖨
राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजन हेतु समीक्षा बैठक सम्पन्न

प्रतापगढ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव- अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश लक्ष्मीकांत वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि समूचे राज्य में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देषानुसार राजीनामा योग्य विवादों के अन्तिम निपटारे के लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जिला एवं सेशन न्यायाधीश-राजेन्द्र कुमार शर्मा के सानिध्य में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जिला एवं सेशन न्यायाधीश- राजेन्द्र कुमार शर्मा के निर्देशानुसार आज दिनांक १२.०९.२०१९ को प्रतापगढ न्यायक्षेत्र के समस्त न्यायिक अधिकारिगण की उपस्थिति में बैठक आहूत की गई।

जिसमें राजीनामा, एन०आई० एक्ट, मोटर वाहन दूर्घटना अधिकरण तथा ऐसे प्रकरण जो विधि अनुसार राजीनामे से निपटाये जा सकते हैं, उन्हें अधिक से अधिक प्रस्तुत करने हेतु अपील की गई।

प्राधिकरण सचिव ए०डी०जे० लक्ष्मीकांत वैष्णव से भी प्रभावी रूप से मुकद्मों के निस्तारण व अधिकाधिक संख्या में राजीनामें करवाने हेतु अपना भरसक प्रयास करने हेतु जोर दिया।