GMCH STORIES

श्री शमशेर सिंह ढिल्लों ने की सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात कर फीडबैक लिया

( Read 3606 Times)

18 Sep 23
Share |
Print This Page
श्री शमशेर सिंह ढिल्लों ने की सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात कर फीडबैक लिया

उदयपुर। आगामी विधानसभा चुनावों हेतु अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त संभाग के प्रभारी पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवम पूर्व सांसद श्री शमशेर सिंह जी ढिल्लो ने उदयपुर सर्किट हाउस में उदयपुर देहात की सभी विधानसभा क्षेत्रों से आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओ और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर फीडबैक लिया।

देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री शमशेर सिंह ढिल्लो ने आज प्रातः 10 बजे से उदयपुर देहात जिले की मावली, वल्लभनगर, सलूंबर, झाडोल, खेरवाड़ा, उदयपुर ग्रामीण, गोगुंदा विधानसभा क्षेत्रों से आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओ और कार्यकर्ताओं से अलग -अलग बात कर हर विधानसभा की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

श्री ढिल्लो ने उदयपुर देहात जिले के एआईसीसी और पीसीसी सदस्य, बोर्ड निगम आयोग के उपाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारीगण, सांसद प्रत्याशी, विधायक, विधायक प्रत्याशी, जिला कांग्रेस कार्यकारिणी, पूर्व जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, उदयपुर देहात जिले के प्रधान - उपप्रधान, नगर निकाय अध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य, नगर निगम एवम नगर परिषद के निर्वाचित पार्षद गणों एवं अग्रिम संगठन व प्रकोष्ठों, विभागों के अध्यक्षगणों से मिलकर हर विधानसभा का फीडबैक लिया।

श्री ढिल्लो से मिलने वाले प्रमुख नेताओं में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री कचरू लाल चौधरी, पूर्व सांसद श्री रघुवीर सिंह मीणा, खेरवाड़ा विधायक डॉ दया राम परमार, श्रम आयोग के उपाध्यक्ष श्री जगदीश राज श्रीमाली (राज्य मंत्री), पूर्व जिलाध्यक्ष एवम प्रदेश कांग्रेस महासचिव लाल सिंह झाला, पूर्व विधायक एवम प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हीरा लाल दरांगी, पूर्व मंत्री डॉ मांगी लाल गरासिया, पूर्व विधायक एवम प्रधान पुष्कर लाल डांगी, झाडोल विधायक प्रत्याशी सुनील कुमार भजात, उदैपुर ग्रामीण प्रत्याशी विवेक कटारा, प्रदेश कांग्रेस सदस्य सुरेश सुथार, राम लाल गायरी, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, देहात महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा चोरड़िया, देहात जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री श्री गजेन्द्र कोठारी, जिला परिषद सदस्य कामिनी गुर्जर, चुन्नी लाल सांखला, भंवर लाल गुर्जर, डॉ कौशल नागदा, निरंजन चौधरी, लव कुमार पुरोहित, देहात कांग्रेस सचिव भानु प्रताप गुर्जर, देहात कांग्रेस महासचिव भूपेंद्र चौहान,खेमराज पटेल सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like