GMCH STORIES

‘ममता बनर्जी ‘भगवान' जैसी कुछ भी गलत नहीं कर सकतीं'

( Read 2883 Times)

27 Mar 23
Share |
Print This Page

‘ममता बनर्जी ‘भगवान' जैसी कुछ भी गलत नहीं कर सकतीं'

पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री सोभनदेब चट्टोपाध्याय ने रविवार को कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ‘भगवान' जैसी हैं। उन्होंने कहा कि कई बार पुजारी भी चोर बन सकता है लेकिन भगवान नहीं। चट्टोपाध्याय की इस टिप्पणी से विवाद उत्पन्न हो गया है। उन्होंने यह टिप्पणी ऐसे समय की है जब तृणमूल कांग्रेस पूर्व शिक्षामंत्री पार्थ चटर्जी सहित पार्टी अपने बड़़े नेताओं के स्कूल भर्ती में अनियमितता सहित कई मामलों में संलिप्त होने के आरोपों का सामना कर रही है। चट्टोपाध्याय ने उत्तर २४ परगना जिले के खड़़दह में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा‚ ‘ममता बनर्जी भगवान की तरह हैं जिनकी हम पूजा करते हैं। यहां तक भगवान की पूजा करने वाला पुजारी भी चोर हो सकता है लेकिन भगवान नहीं जिनकी प्रतिमा की वह पूजा करता है।' उन्होंने कहा‚ ‘यहां तक मैं चोर हो सकता हूं‚ लेकिन ममता बनर्जी नहीं।'  राज्य के कृषि मंत्री चट्टोपाध्याय ने आरोप लगाया कि शिक्षण संस्थानों में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत सरकार में कई अनियमितताएं हुईं लेकिन उनकी कभी जांच नही हुई। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : National News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like