मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

भारत जोड़ो यात्रा चुनाव जीतने के लिए नहीं है : खड़गे

मुख्य बिंदु
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को कहा कि राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो यात्रा चुनाव जीतने के लिए नहीं बल्कि देश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा फैलायी गईं नफरत के खिलाफ है।
  • भारी हिमपात के बीच भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर श्रीनगर में एक रैली में खड़गे ने यह भी कहा कि गांधी जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए दृढ़ हैं।
  • खड़गे ने कहा, यात्रा चुनाव जीतने के लिए नहीं बल्कि नफरत के खिलाफ थी।
  • भाजपा के लोग देश में नफरत फैला रहे हैं।
  • राहुल गांधी ने साबित किया है कि वह बेरोजगारी तथा महंगाईं जैसे मुद्दों पर कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक देश को एकजुट कर सकते हैं।
  • उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस और भाजपा देश में गरीब-अमीर की खाईं को और चौड़ा बनाने की नीति अपना रहे हैं।
WAf𝕏TGin✉🖨
भारत जोड़ो यात्रा चुनाव जीतने के लिए नहीं है : खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को कहा कि राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो यात्रा चुनाव जीतने के लिए नहीं बल्कि देश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा फैलायी गईं नफरत के खिलाफ है।

भारी हिमपात के बीच भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर श्रीनगर में एक रैली में खड़गे ने यह भी कहा कि गांधी जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए दृढ़ हैं।

खड़गे ने कहा, यात्रा चुनाव जीतने के लिए नहीं बल्कि नफरत के खिलाफ थी। भाजपा के लोग देश में नफरत फैला रहे हैं।

राहुल गांधी ने साबित किया है कि वह बेरोजगारी तथा महंगाईं जैसे मुद्दों पर कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक देश को एकजुट कर सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस और भाजपा देश में गरीब-अमीर की खाईं को और चौड़ा बनाने की नीति अपना रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी जी, आरएसएस और भाजपा चाहते हैं कि गरीब लोग गरीब ही रहें तथा अमीर लोग और अमीर बन जाएं। 10 फीसदी लोग देश की 72 फीसदी संपत्ति लूट रहे हैं जबकि 50 प्रतिशत लोगों के पास महज तीन प्रतिशत संपदा है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने रैली में कहा कि शुरूआत में उन्हें आशंका थी कि क्या लोग यात्रा में शामिल होंगे।