मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

आदित्य ठाकरे पटना पहुंचे, तेजस्वी और नीतीश से की मुलाकात

मुख्य बिंदु
  • भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता की चर्चाओं के बीच महाराष्ट्र में विपक्षी दल शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे बुधवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की।
  • आदित्य ठाकरे के पिता उद्धव ठाकरे ने कुछ साल पहले भाजपा से नाता तोड़ लिया था।
  • आदित्य अपनी पार्टी के सहयोगियों प्रियंका चतुर्वेदी और अनिल देसाईं के साथ बुधवार दोपहर यहां पहुंचे और सीधे तेजस्वी यादव के आवास गए।
  • तेजस्वी यादव के साथ आदित्य ठाकरे की मुलाकात पूर्व निधरति थी।
  • ईंतेजस्वी यादव ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे को अपने पिता एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद के जीवन पर आधारित पुस्तकें भेंट कीं।
WAf𝕏TGin🖨
आदित्य ठाकरे पटना पहुंचे, तेजस्वी और नीतीश से की मुलाकात

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता की चर्चाओं के बीच महाराष्ट्र में विपक्षी दल शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे बुधवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की।

आदित्य ठाकरे के पिता उद्धव ठाकरे ने कुछ साल पहले भाजपा से नाता तोड़ लिया था। आदित्य अपनी पार्टी के सहयोगियों प्रियंका चतुर्वेदी और अनिल देसाईं के साथ बुधवार दोपहर यहां पहुंचे और सीधे तेजस्वी यादव के आवास गए।

तेजस्वी यादव के साथ आदित्य ठाकरे की मुलाकात पूर्व निधरति थी। ईंतेजस्वी यादव ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे को अपने पिता एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद के जीवन पर आधारित पुस्तकें भेंट कीं।