मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस ने जनजातीय महिला का समर्थन क्यों नहीं किया: मोदी

मुख्य बिंदु
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को सवाल किया कि कांग्रेस यदि जनजातीय समुदाय को लेकर इतनी ही चिंतित है तो उसने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन क्यों नहीं किया?
  • प्रधानमंत्री मध्य गुजरात के जनजातीय बहुल दाहोद में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
  • मध्य गुजरात की विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण के चुनाव के तहत पांच दिसंबर को मतदान होना है।
  • सूरत जिले के जनजातीय बहुल महुवा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले दिनों कहा था कि जनजातीय लोग देश के पहले मालिक हैं लेकिन भाजपा उनके अधिकार छीनने की कोशिश कर रही है।
  • एक दिन पहले उन्होंने आरोप लगाया था कि नरेन्द्र मोदी की अगुवाईं वाली केंद्र सरकार आदिवासियों को सशक्त करने के लिए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) द्वारा बनाए गए कानूनों को कमजोर कर रही है और उनकी पार्टी फिर से सत्ता में आने के बाद उन्हें मजबूत करेगी।
WAf𝕏TGin🖨
राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस ने जनजातीय महिला का समर्थन क्यों नहीं किया: मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को सवाल किया कि कांग्रेस यदि जनजातीय समुदाय को लेकर इतनी ही चिंतित है तो उसने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन क्यों नहीं किया?

प्रधानमंत्री मध्य गुजरात के जनजातीय बहुल दाहोद में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

मध्य गुजरात की विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण के चुनाव के तहत पांच दिसंबर को मतदान होना है।सूरत जिले के जनजातीय बहुल महुवा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले दिनों कहा था कि जनजातीय लोग देश के पहले मालिक हैं लेकिन भाजपा उनके अधिकार छीनने की कोशिश कर रही है।एक दिन पहले उन्होंने आरोप लगाया था कि नरेन्द्र मोदी की अगुवाईं वाली केंद्र सरकार आदिवासियों को सशक्त करने के लिए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) द्वारा बनाए गए कानूनों को कमजोर कर रही है और उनकी पार्टी फिर से सत्ता में आने के बाद उन्हें मजबूत करेगी।

गांधी की अगुवाईं में जारी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा, एक आदमी सत्ता में वापसी करने के लिए पैदल यात्रा कर रहा है।