उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि सरकार द्वारा किए गए कई सकारात्मक उपायों से भारतीय उद्योग और अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने आज नई दिल्ली में पीएचडी चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के 117वें वार्षिक सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापार और उद्योग ने देश के आर्थिक उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। श्री धनखड़ ने कहा कि भारत इस समय विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और इस दशक के अंत तक तीन बडी अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनने की ओर अग्रसर है।
कई सकारात्मक उपायों से भारतीय उद्योग और अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है- जगदीप धनखड़
मुख्य बिंदु
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि सरकार द्वारा किए गए कई सकारात्मक उपायों से भारतीय उद्योग और अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
- उन्होंने आज नई दिल्ली में पीएचडी चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के 117वें वार्षिक सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापार और उद्योग ने देश के आर्थिक उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
- श्री धनखड़ ने कहा कि भारत इस समय विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और इस दशक के अंत तक तीन बडी अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनने की ओर अग्रसर है।
