मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

भाजपा देश में नफरत फैला रही है: राहुल

मुख्य बिंदु
  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी भाजपा पर मंगलवार को निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह देश के लोगों के बीच नफरत फैला रही है, जिसके परिणामस्वरूप विदेशी ताकतों ने भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है।
  • एर्नाकुलम जिले की सीमा पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि नफरत फैलाने और समाज में विभाजन पैदा करने वालों को भुला दिया जाएगा।
  • एर्नाकुलम जिले की सीमा पर ही कांग्रेस की आज की भारत जोड़ो यात्रा संपन्न हुईं।
  • उन्होंने दावा किया कि समाज में पैदा हुए विभाजन ने देश को कमजोर कर दिया है, जिसके परिणामस्वरूप चीन ने हमारे क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है।
  • गांधी ने कहा, बाहर हमारे विरोधी देख सकते हैं कि भारत में क्या हो रहा है।
  • वे देख सकते हैं कि भारत विभाजित है, घृणा से भरा हुआ है और वे स्पष्ट रूप से नेतृत्व के अहंकार को देख सकते हैं।
WAf𝕏TGin✉🖨
भाजपा देश में नफरत फैला रही है: राहुल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी भाजपा पर मंगलवार को निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह देश के लोगों के बीच नफरत फैला रही है, जिसके परिणामस्वरूप विदेशी ताकतों ने भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है।

एर्नाकुलम जिले की सीमा पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि नफरत फैलाने और समाज में विभाजन पैदा करने वालों को भुला दिया जाएगा।

एर्नाकुलम जिले की सीमा पर ही कांग्रेस की आज की भारत जोड़ो यात्रा संपन्न हुईं। उन्होंने दावा किया कि समाज में पैदा हुए विभाजन ने देश को कमजोर कर दिया है, जिसके परिणामस्वरूप चीन ने हमारे क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है।

गांधी ने कहा, बाहर हमारे विरोधी देख सकते हैं कि भारत में क्या हो रहा है। वे देख सकते हैं कि भारत विभाजित है, घृणा से भरा हुआ है और वे स्पष्ट रूप से नेतृत्व के अहंकार को देख सकते हैं।