GMCH STORIES

देव गुरु बृहस्पति मीन राशि में हुआ वक्री पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर

( Read 5183 Times)

06 Aug 22
Share |
Print This Page

- नीति गोपेन्द्र भट्ट

देव गुरु बृहस्पति मीन राशि में हुआ वक्री पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली | ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति को अपना एक राशि चक्र पूरा करने में लगभग 13 महीने का समय लगता है। शनि के बाद बृहस्पति दूसरे ऐसे ग्रह हैं। जिनकी गोचर अवधि सबसे लंबी होती है। जब सौर मंडल में बृहस्पति अपनी परिक्रमा करते हुए सामान्य रूप से आगे की ओर न जाकर पीछे की ओर चलना शुरू करते हैं या ऐसा प्रतीत हो कि वे पीछे की ओर चल रहे हैं। उस स्थित को ज्योतिष में ग्रह का वक्री होना कहा जाता है। ज्योतिषाचार्य डॉ सतीश सोनी के अनुसार शुभ ग्रह गुरु ने 13 अप्रैल 2022 को अपनी स्वराशि मीन में गोचर किया था। अब यही गुरु एक बार फिर से परिवर्तन करते हुए 29 जुलाई 2022 शुक्रवार के दिन प्रातः 1:33 पर मीन राशि में वक्री हो गए हैं, उसके बाद 24 नवंबर 2022 गुरुवार सुबह 4:36 पर पुनः मीन राशि में मार्गी होंगे।

वक्री बृहस्पति डालेंगे ग्रहों पर दृष्टि

श्रीकल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ मृत्युञ्जय तिवारी ने बताया कि गुरु  7 अगस्त को शुक्रवार कर्क में गोचर करते हुए उन पर भी गुरु की दृष्टि पड़ेगी। ऐसे में गुरु, शुक्र का दृष्टि संबंध शुक्र के प्रभाव को बढ़ाएगा। इससे जातकों के स्वभाव में भोगी और आध्यात्मिक दोनों रूप में बदलाव देखने को मिलेंगे। डॉ तिवारी के अनुसार खासतौर से मीन राशि के जातक अपनी भौतिक इच्छाओं में वृद्धि महसूस करते पाए जाएंगे। कई बड़े शेयर अचानक टूटेंगे, सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव आएगा, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में धार्मिक मुद्दों को लेकर तनाव बढ़ सकता है। दैनिक उपयोगी चीजों की कीमतों में तेजी आने से आमजन में छटपटाहट दिखेगी। वहीं दुनिया की अर्थव्यवस्था में गिरावट होने के संकेत। सामान्य रूप से यह समय देश दुनिया के लिए चुनौती पूर्ण रहेगा। विश्व के नेताओं की बुद्धि विपरित होगी। जनता में आक्रोश बढ़ेगा। महंगाई पहले कि अपेक्षा बढ़ेगी। 10 सितंबर से 2 अक्टूबर तक शनि, गुरु के साथ बुध ग्रह भी वक्री रहेगा और शुक्र भी साथ होकर नीचभंग राजयोग का निर्माण करेगा। कुछ देशों में सत्ता परिवर्तन होगा। जिन देशों में युद्ध चल रहा है वहां और परेशानी बढ़ेगी। कुछ दुसरे देशों के बीच भी युद्ध के आसार बनेंगे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : National News , ,
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like