GMCH STORIES

महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के पीछे भाजपा की भूमिका नहींः चंद्रकांत पाटिल

( Read 2189 Times)

25 Jun 22
Share |
Print This Page

महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के पीछे भाजपा की भूमिका नहींः  चंद्रकांत पाटिल

मुंबई  । शिवसेना के मंत्री एकनाथ शिंदे के अपनी पार्टी के खिलाफ बगावत में भारतीय जनता पार्टी के शामिल होने के आरोपों के बीच भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में चल रहे राजनीतिक संकट में उनकी पार्टी की कोई भी भूमिका नहीं है । हालांकि‚ उन्होंने बिना कोई ब्योरा दिए स्वीकार किया कि विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़णवीस बृहस्पतिवार को ‘किसी काम के लिए' दिल्ली गए थे। पाटिल की यह टिप्पणी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार के उस बयान के एक दिन बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार के मौजूदा संकट के पीछे भाजपा की भूमिका है। पाटिल ने अपने गृहनगर कोल्हापुर में पत्रकारों से कहा‚ भाजपा का शिवसेना या महा विकास आघाड़़ी (शिवसेना‚ राकांपा और कांग्रेस के गठबंधन एमवीए) में मौजूदा आंतरिक कलह से कोई लेना–देना नहीं है। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : National News ,
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like