मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

देशभर में हो रही सराहनाः मोदी

मुख्य बिंदु
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी की देशभर में तथा समाज के सभी वर्गों द्वारा सराहना की जा रही है ।
  • राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने अपने गृह राज्य ओडि़शा से दिल्ली पहुंची मुर्मू से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने यह बात कही।
  • उन्होंने ट्विटर पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं।
  • मोदी ने कहा‚ द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात की।
  • राष्ट्रपति पद के लिए उनकी उम्मीदवारी का देशभर में और समाज के सभी वर्गों द्वारा सराहना की जा रही है।
  • जमीनी समस्याओं के प्रति उनकी समझ और भारत के विकास को लेकर उनकी दृष्टि उत्कृष्ट है।
WAf𝕏TGin🖨
देशभर में हो रही सराहनाः मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी की देशभर में तथा समाज के सभी वर्गों द्वारा सराहना की जा रही है ।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने अपने गृह राज्य ओडि़शा से दिल्ली पहुंची मुर्मू से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने यह बात कही। उन्होंने ट्विटर पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं।

मोदी ने कहा‚ द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात की। राष्ट्रपति पद के लिए उनकी उम्मीदवारी का देशभर में और समाज के सभी वर्गों द्वारा सराहना की जा रही है।

जमीनी समस्याओं के प्रति उनकी समझ और भारत के विकास को लेकर उनकी दृष्टि उत्कृष्ट है। राजग की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद मुर्मू बृहस्पतिवार को दिल्ली पहुंचीं ओर सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।

मुर्मू (६४) प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी के शीर्ष नेताओं की उपस्थिति में शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।