मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

‘रबर–स्टाम्प राष्ट्रपति' नहीं चाहिएः यशवंत सिन्हा

मुख्य बिंदु
  • राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने अपनी चुनावी रणनीति को लेकर बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में पहली बैठक की और कहा कि देश में ‘रबर–स्टाम्प राष्ट्रपति' नहीं चाहिए।
  • सिन्हा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि राष्ट्रपति चुनाव व्यक्ति लड़़ाई नहीं है बल्कि देश के सामने पेश मुद्दों की लड़़ाई है ।
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा‚ ‘मैं उन सभी राजनीतिक दलों का आभारी हूं जिन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में मुझे अवसर दिया।
  • मैं खुश हूं कि इन दलों ने मुझमें विश्वास जताया है।
  • मैं यह कहना चाहता हूं कि यह यह चुनाव मेरे के लिए कोई व्यक्तिगत लड़़ाई नहीं है।
  • देश के सामने खड़़े मुद्दों के आधार पर निर्वाचक मंड़लों को फैसला करना है।
WAf𝕏TGin🖨
‘रबर–स्टाम्प राष्ट्रपति' नहीं चाहिएः यशवंत सिन्हा

नई दिल्ली । राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने अपनी चुनावी रणनीति को लेकर बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में पहली बैठक की और कहा कि देश में ‘रबर–स्टाम्प राष्ट्रपति' नहीं चाहिए।

सिन्हा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि राष्ट्रपति चुनाव व्यक्ति लड़़ाई नहीं है बल्कि देश के सामने पेश मुद्दों की लड़़ाई है । पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा‚ ‘मैं उन सभी राजनीतिक दलों का आभारी हूं जिन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में मुझे अवसर दिया।

मैं खुश हूं कि इन दलों ने मुझमें विश्वास जताया है। मैं यह कहना चाहता हूं कि यह यह चुनाव मेरे के लिए कोई व्यक्तिगत लड़़ाई नहीं है।

देश के सामने खड़़े मुद्दों के आधार पर निर्वाचक मंड़लों को फैसला करना है।' उनके मुताबिक‚ भाजपा नीत केंद्र सरकार उस रास्ते चल रही है जो देश के लिए अच्छा नहीं है‚ नौजवान पीड़़ा का सामना कर रहे हैं‚ अब सरकार ने ‘अग्निपथ' योजना लाकर ‘मजाक' किया है।