मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

नौ सैन्य अधिकारी कोरोना संक्रमित

इंदौर के भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) के एक पाठ्यक्रम के ६० प्रतिभागियों में शामिल नौ और सैन्य अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही चार दिनों

WAf𝕏TGin✉🖨
नौ सैन्य अधिकारी कोरोना संक्रमित

इंदौर । इंदौर के भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) के एक पाठ्यक्रम के ६० प्रतिभागियों में शामिल नौ और सैन्य अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

इसके साथ ही चार दिनों के भीतर महामारी की जद में आए उन सैन्य अधिकारियों की तादाद बढकर ११ पर पहुंच गई है जो इस पाठ्यक्रम का हिस्सा हैं॥।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ड़ा. बीएस सैत्या ने बताया‚ इंदौर में पिछले २४ घंटे के दौरान थलसेना के नौ अधिकारी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।

ये अधिकारी आईआईएम इंदौर के एक पाठ्यक्रम के प्रतिभागियों में शामिल हैं। उन्होंने बताया‚ कोरोना रोधी टीके की दोनों खुराकें ले चुके सभी सैन्य अधिकारियों में महामारी के लक्षण नहीं हैं।

उन्होंने हाल के दिनों में इंदौर जिले से बाहर यात्रा भी नहीं की थी। सीएमएचओ ने बताया‚ ये सैन्य अधिकारी करीब ढøाई महीने पहले आईआईएम के सर्टिफिकेट कोर्स इन बिजनेस मैनेजमेंट फॉर डि़फेंस ऑफिसर्स में शामिल हुए थे और इस पाठ्यक्रम की कुल अवधि छह महीने है ।