GMCH STORIES

पहला मानव रहित अभियान दिसम्बर में संभव नहींः इसरो

( Read 3197 Times)

27 Jul 21
Share |
Print This Page
पहला मानव रहित अभियान दिसम्बर में संभव नहींः इसरो

 बेंगलुरू । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को कहा कि मानव को चंद्रमा पर भेजने के उसके ‘गगनयान कार्यक्रम' के हिस्से के तौर पर पहले मानवरहित अभियान की दिसंबर में शुरुआत नहीं हो सकेगी। इसरो के अनुसार कोविड़–१९ के चलते हार्ड़वेयर की आपूर्ति बाधित होने की वजह से इस महत्वाकांक्षी अभियान में देरी होगी।  इसरो के अध्यक्ष के शिवन ने यहां कहा‚ “यकीनन यह दिसंबर में संभव नहीं है। इसमें देरी होगी।” उन्होंने कहा‚ ‘यह (मानव रहित अभियान) अगले वर्ष हो पाएगा।' इसरो के बेंगलुरु स्थित मुख्यालय के सूत्रों ने बताया कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए राज्यों में लगे लॉकड़ाउन के चलते हार्ड़वेयर की आपूर्ति प्रभावित हुई है। सूत्रों ने बताया‚ “डि़जाइन‚ आकलन और दस्तावेजीकरण इसरो ने किया है। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : National News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like