मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने ममता बनर्जी को संसदीय दल का अध्यक्ष चुना

मुख्य बिंदु
  • नईं दिल्ली, तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने पार्टी प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सर्वसम्मति से संसदीय दल की अध्यक्ष चुना है।
  • दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की गईं।
  • इससे बनर्जी राष्ट्रीय स्तर पर अन्य विपक्षी दलों के साथ समन्वय की स्थिति में होंगी।
  • संवाददाता सम्मेलन में राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि बनर्जी लंबे समय से तृणमूल संसदीय दल के पीछे प्रेरक शक्ति रही हैं।
  • उन्होंने कहा,हम वास्तविकता को औपचारिक रूप दे रहे हैं, बस।
  • हमारी अध्यक्ष सात बार संसद सदस्य रही हैं।
WAf𝕏TGin🖨
तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने ममता बनर्जी को संसदीय दल का अध्यक्ष चुना

नईं दिल्ली, तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने पार्टी प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सर्वसम्मति से संसदीय दल की अध्यक्ष चुना है। दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की गईं। इससे बनर्जी राष्ट्रीय स्तर पर अन्य विपक्षी दलों के साथ समन्वय की स्थिति में होंगी।

संवाददाता सम्मेलन में राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि बनर्जी लंबे समय से तृणमूल संसदीय दल के पीछे प्रेरक शक्ति रही हैं।

उन्होंने कहा,हम वास्तविकता को औपचारिक रूप दे रहे हैं, बस।

हमारी अध्यक्ष सात बार संसद सदस्य रही हैं। उनके पास वह दृष्टिकोण है जिससे वह संसदीय दल का मार्गदर्शन कर सकती हैं। उनके पास अनुभव और अंतर्दृष्टि है। वह वैसे भी हमारा मार्गदर्शन कर रही थीं। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की जीत के बाद से बनर्जी स्वयं को एक ऐसे नेता के तौर पर स्थापित करने का प्रयास कर रही हैं जो विपक्षी विमर्श की अगुवाईं कर सके, एक ऐसा काम जो लंबे समय से कांग्रेस करती आ रही है।