मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

मोदी ने संसद में विपक्ष के हंगामे पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में हंगामा करने और नये मंत्रियों का दोनों सदनों में परिचय कराने में बाधा डालने पर सोमवार को विपक्ष पर तीखा हमला बोला और कहा कि

WAf𝕏TGin✉🖨
मोदी ने संसद में विपक्ष के हंगामे पर साधा निशाना

नईं दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में हंगामा करने और नये मंत्रियों का दोनों सदनों में परिचय कराने में बाधा डालने पर सोमवार को विपक्ष पर तीखा हमला बोला और कहा कि ऐसी नकारात्मक मानसिकता पहली बार संसद में देखी गईं है।

प्रधानमंत्री जैसे ही लोकसभा और राज्यसभा में मंत्रिपरिषद के सदस्यों का परिचय कराने के लिए खड़े हुए विपक्षी सदस्यों ने हंगामा करना शुर कर दिया और जमकर नारेबाजी भी की।

इस व्यवधान से क्षुब्ध प्रधानमंत्री ने विपक्षी सदस्यों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कुछ लोगों को यह रास नहीं आ रहा है कि दलित, आदिवासी, अन्य पिछड़ा वर्ग ाओबीसीा और महिला मंत्रियों का यहां परिचय कराया जाए।

उन्होंने कहा कि कईं नऐ मंत्री किसानों के बेटे हैं और ओबीसी समुदाय से आते हैं। इस बीच केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विपक्षी सदस्य आसन के समीप पहुंच गए।