मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

सरकार पर टीकाकरण की तैयारी सहीं नहीं करने का कांग्रेस ने लगाया आरोप

कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि सरकार ने कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान को लेकर सही से तैयारी नहीं की जिस कारण आज टीके की कमी होने या

WAf𝕏TGin🖨
सरकार पर टीकाकरण की तैयारी सहीं नहीं करने का कांग्रेस ने लगाया आरोप

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि सरकार ने कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान को लेकर सही से तैयारी नहीं की जिस कारण आज टीके की कमी होने या इनके खराब हो जाने की खबरें आ रही हैं।

पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समय-समय पर सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए ताकि कोरोना वायरस के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ी जा सके।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कोरोना के 1,15,736 नए मामले आए हैं। यह दूसरी लहर कहीं ज्यादा भयावह साबित हो रही है।

हम नए मामलों की संख्या में अमेरिका और ब्राजील से आगे हैं, लेकिन टीकाकरण में उनसे पीछे हैं।