मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

सांसद नंद कुमार सिंह चौहान का निधन

मध्य प्रदेश में खंडवा लोकसभा सीट से सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात गुड़गांव के एक अस्पताल में निधन हो गया।

WAf𝕏TGin🖨
 सांसद नंद कुमार सिंह चौहान का निधन

भोपाल। मध्य प्रदेश में खंडवा लोकसभा सीट से सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात गुड़गांव के एक अस्पताल में निधन हो गया।

पारिवारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि चौहान कोविड-19 से पीड़ित थे और पिछले महीने उन्हें गंभीर हालत में गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

चौहान (69) के परिवार में उनकी पत्नी, एक पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं। चौहान के पुत्र हर्षवर्धन ने मंगलवार को बताया कि उनका अंतिम संस्कार बुरहानपुर जिले में स्थित उनके पैतृक गांव शाहपुर में किया जायेगा।