मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

मध्य प्रदेश के किस शहर का नाम होगा भेरूंदा

मध्य प्रदेश में होशंगाबाद के बाद राज्य सरकार ने प्रदेश के एक और शहर का नाम बदलने का फैसला किया है। यह शहर है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की गृह जिले सीहोर

WAf𝕏TGin✉🖨
मध्य प्रदेश के किस शहर का नाम होगा भेरूंदा

भोपाल। मध्य प्रदेश में होशंगाबाद के बाद राज्य सरकार ने प्रदेश के एक और शहर का नाम बदलने का फैसला किया है। यह शहर है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की गृह जिले सीहोर की नसरुल्लागंज तहसील। मुख्यमंत्री ने सीहोर जिले के नसरूल्लागंज तहसील का नाम बदलकर भेरुंदा करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान रविवार को अपने माता-पिता की स्मृति में आयोजित प्रेम-सुंदर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।