मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
InternationalNews

किसान प्रदर्शन पर कनाडा के PM ने जताया समर्थन

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि उनका देश शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के अधिकार का हमेशा बचाव करेगा। उन्होंने नये कृषि कानूनों के खिलाफ भारत में चल रहे किसानों के

WAf𝕏TGin🖨
किसान प्रदर्शन पर कनाडा के PM ने जताया समर्थन

टोरंटो। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि उनका देश शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के अधिकार का हमेशा बचाव करेगा।

उन्होंने नये कृषि कानूनों के खिलाफ भारत में चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर चिंता जताई। इस मुद्दे पर अपने विचार रखने वाले भारत के बाहर विश्व के वह पहले नेता हैं।

गुरु नानक देव की 551वीं जयंती के मौके पर एक ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान कनाडा में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए ट्रूडो ने कहा कि यदि वह ‘‘ किसानों द्वारा विरोध प्रदर्शन के बारे में भारत से आने वाली खबरों’’ को नजरअंदाज करते हैं तो वह कुछ चूक करेंगे।