मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

लॉकेट चटर्जी ने गृह मंत्री को लिखी चिट्ठी

भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने इस सप्ताह की शुरुआत में यहां के बेलेघाटा इलाके में हुए विस्फोट की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से कराने की मांग करते हुए केन्द्रीय

WAf𝕏TGin🖨
लॉकेट चटर्जी ने गृह मंत्री को लिखी चिट्ठी

कोलकाता। भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने इस सप्ताह की शुरुआत में यहां के बेलेघाटा इलाके में हुए विस्फोट की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से कराने की मांग करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा है।

चटर्जी ने 15 अक्टूबर को शाह को एक पत्र लिख कर कहा कि एजेंसी की जांच वक्त की आवश्यकता है क्योंकि मामला जन सुरक्षा से जुड़ा है।

उन्होंने पत्र में दावा किया कि विस्फोट इंगित करता है कि विभिन्न इलाकों में विस्फोटक इकट्ठा किए गए हैं‘‘ जिनका इस्तेमाल बंगाल में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए किया जा सकता है।’’ गौरतलब है कि 13 अक्टूबर को शहर के बेलघाटा इलाके में एक स्थानीय क्लब में विस्फोट से क्लब की एस्बेस्टस की छत उड़ गई थी एवं इसकी दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था।