मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
InternationalNews

भारत-अमेरिका के आतंकियों पर कार्रवाई के दबाव से पाकिस्‍तान बौखलाया

मुंबई और पठानकोट में हुए आतंकी हमलों के साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर उन्हें दंडित करने के बढ़ते दबाव के बीच पाकिस्तान ने दक्षिण एशिया में शांति और सुरक्षा का

WAf𝕏TGin🖨
भारत-अमेरिका के आतंकियों पर कार्रवाई के दबाव से पाकिस्‍तान बौखलाया

इस्लामाबाद । मुंबई और पठानकोट में हुए आतंकी हमलों के साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर उन्हें दंडित करने के बढ़ते दबाव के बीच पाकिस्तान ने दक्षिण एशिया में शांति और सुरक्षा का राग अलापा है। भारत और अमेरिका ने हाल ही में आतंकवाद के खिलाफ आयोजित संयुक्त कार्यदल की बैठक में पाकिस्तान से उसकी जमीन पर फल-फूल रहे आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। पेरिस में अक्टूबर में होने वाली फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की बैठक से ठीक पहले उठी इस मांग से पाकिस्तान बौखला गया है।