GMCH STORIES

आदेश कुमार गुप्ता ने दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार किया ग्रहण

( Read 7707 Times)

05 Jun 20
Share |
Print This Page
आदेश कुमार गुप्ता ने दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार किया ग्रहण

नयी दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद पर नवनियुक्त आदेश कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन और पूर्ववर्ती दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की उपस्थिति में कार्यभार संभाला। भाजपा ने मंगलवार को दिल्ली के मौजूदा पार्षद और उत्तरी दिल्ली के पूर्व महापौर गुप्ता को दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त करने की घोषणा की थी। पदभार ग्रहण करने के मौके पर गुप्ता ने कहा, ‘‘ मैं पार्टी नेताओं का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया। मैं उम्मीदें पूरी करने और संगठन को मजबूत करने का प्रयास करूंगा।’’ 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : National News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like